Ranchi News: पंचायती में मारपीट और हथियार लहराने का आरोप, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: रांची के नयासराय में हुई पंचायत बैठक में मारपीट और हथियार लहराने का मामला सामने आया है। अख्तर अंसारी ने कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बैठक में उपस्थित लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, जिसमें हथियारों का डर था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ranchi News: पंचायती में मारपीट और हथियार लहराने का आरोप, केस दर्ज

Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय (मुड़मा) स्थित कम्युनिटी भवन में आयोजित पंचायती बैठक के दौरान मारपीट और हथियार लहराने का मामला सामने आया है। इस मामले में अख्तर अंसारी ने सद्दाम अंसारी, शाहीद अकरम, अनवारूल हक, मिनहाज अंसारी, हफिज अंसारी समेत अन्य के विरुद्ध विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नयासराय निवासी अख्तर अंसारी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 26 अगस्त को करीब 11 बजे पंचायत उत्तरी टुंडल के सरपंच के आमंत्रण पर वे बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के दौरान नयासराय (नयाटोली) निवासी आजाद अंसारी अपने साथ करीब दस हथियारबंद लोगों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की।

अख्तर अंसारी का आरोप है कि आरोपियों के हाथों में बंदूक जैसे हथियार थे, जिसके भय से बैठक में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अख्तर ने आरोपियों पर मारपीट, सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने, पंचायत के कार्य में बाधा डालने तथा सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: पंचायती में मारपीट और हथियार लहराने का आरोप, केस दर्ज