रेलवे विभाग के फुटब्रिज निर्माण का प्रस्ताव ग्रामीणों ने नकारा

Jan 04, 2025 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

इटकी रेलवे स्टेशन के पास ग्रामीणों ने फुटब्रिज निर्माण प्रस्ताव को नकार दिया और फ्लाईओवर की मांग की। विभाग की टीम निरीक्षण करने पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने किसी भी काम पर रोक लगा दी। 30 दिसंबर को...

रेलवे विभाग के फुटब्रिज निर्माण का प्रस्ताव ग्रामीणों ने नकारा

इटकी, प्रतिनिधि। इटकी रेलवे स्टेशन स्थित समपार फाटक के पास विभाग के फुटब्रिज निर्माण प्रस्ताव को ग्रामीणों ने नकार दिया। ग्रामीण फ्लाईओवर की मांग पर अड़े हैं और विभाग के किसी भी काम पर रोक लगा दी है। इससे विभाग द्वारा नए विकल्प का निरीक्षण करने पहुंची टीम को बैरंग लौटना पड़ा। शनिवार को विभाग के सीनियर डीएन कोडेनेशन (सीओ) साकेत कुमार कई अधिकारियों की टीम के साथ स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों के सामने बंद समपार फाटक के पास फुटब्रिज का निर्माण सहित स्टेशन पर लोगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा जिसे ग्रामीणों ने नकार दिया। ग्रामीणों ने सांसद, विधायक और अधिकारियों के साथ ग्रामसभा प्रस्ताव पारित कर आगे काम करने की बात कही। इससे पहले 30 दिसंबर को ग्रामीणों की 11 सदस्यीय टीम पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अगुवाई में बंद समपार फाटक को खोलने और फ्लाईओवर निर्माण की मांग लेकर डीआरएम जसमीत सिंह ब्रिंदा से मिलने उनके मुख्यालय पहुंचे थे। ग्रामीणों की मांग पर डीआरएम चार जनवरी को रेलवे विभाग की टेक्निकल टीम को नये विकल्प के लिए स्थल का सर्वेक्षण का आश्वासन दिया था। इसके तहत सीनियर डीएन  कोडनेशन (सीओ ) साकेत कुमार, एडीएन सेटलमेंट अधिकारी कृष्णकांत  पीडब्लयूआई संत कुमार, आईएओ डब्ल्यू अशोक कुमार और दर्जनों आरपीएफ के अधिकारी और जवान निरीक्षण में पहुंचे थे। मौके पर ग्रामीणों में मोइन अंसारी, झामुमो अध्यक्ष वसीम इकबाल, आजसू जिला सचिव मुर्तेजा आलम, कुदुश अंसारी और खुर्शीद अंसारी आदि मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विभाग ने टूटे समपार फाटक को किया दुरुस्त

इटकी स्टेशन के पास टूटे समपार फाटक को रेलवे विभाग ने शनिवार को दुरुस्त कर दिया। एक तरफ का समपार फाटक टूट गया था और दूसरे छोर का फाटक खुला था। ग्रामीण समपार फाटक से आना-जाना कर रहे थे और ट्रैक पर ट्रेन गुजर रही। ऐसी स्थिति में यहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।