हाइटेंशन लाइन के लिए जमीन देने से ग्रामीणों का इनकार

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

09 मई खूंटी 14 पी खूंटी के कर्रा प्रखंड अंतर्गत मेहा में आयोजित ग्रामसभा की

हाइटेंशन लाइन के लिए जमीन देने से ग्रामीणों का इनकार

कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड के मेहा गांव में शनिवार को ग्राम प्रधान टेम्बा हेरेंज की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित हुई। बैठक में मस्मानु ग्राम से होकर मेहा, रोलागुटु, कुर्से, सवरा, सरूवादाग, बरंगो, जरिया, पदमपुर और बांकुली तक प्रस्तावित 33 हजार वोल्ट बिजली लाइन के लिए पोल-खूंटा गाड़ने के कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि हाई वोल्टेज बिजली लाइन से गांव की जमीन और खेती प्रभावित होगी, जबकि स्थानीय लोगों को इसका कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिलेगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि वे इस कार्य के लिए एक इंच जमीन भी नहीं देंगे‘ और आगे भी विरोध जारी रहेगा।

बैठक के दौरान अभियंता एन नसीबी, विकास रंजन और संवेदक तौरिक खान के साथ ग्रामीणों की चर्चा हुई, लेकिन ग्रामीण अपने निर्णय पर अडिग रहे। ग्रामसभा में फ्रैंकलीन धान, गुरूवा हेरेंज, जोसेफ हेरेंज, दिलीप हेरेंज, जयराम मुंडा समेत आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।