विजय शंकर नायक बने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता, नेतृत्व का जताया आभार
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी में विजय शंकर नायक को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय और लोकतंत्र के मुद्दों को उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी प्राथमिकता भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करना है।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी में विजय शंकर नायक को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनयन के बाद उन्होंने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, राज्य प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया है। विजय नायक ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र और शोषित-वंचित समाज की आवाज को मजबूती से उठाया है। नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की विचारधारा को जनता के बीच ले जाएंगे। झारखंड की जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


