मैथिली मंच ने मनाया होली मिलन, फगुआ गीतों से बांधा समां

Feb 14, 2026 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में झारखंड मैथिली मंच द्वारा छठ तालाब स्थित विद्यापति दालान परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाकवि विद्यापति के चित्र पर गुलाल अर्पण और भगवती वंदना से हुई। प्रीति झा सहित कलाकारों ने पारंपरिक फगुआ गीतों पर प्रस्तुति दी।

मैथिली मंच ने मनाया होली मिलन, फगुआ गीतों से बांधा समां

रांची। झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में छठ तालाब स्थित विद्यापति दालान परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाकवि विद्यापति के चित्र पर गुलाल अर्पण और भगवती वंदना से हुई। इस दौरान खेले मसाने में होली... जैसे पारंपरिक फगुआ गीतों पर महिला-पुरुष जमकर थिरके। डॉ. प्रभाष चंद्र मिश्र और दूरदर्शन निदेशक अमित कुमार सहित समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में आयोजित इस उत्सव में प्रीति झा व अन्य कलाकारों ने गायन से समां बांध दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;