देश विरोधी ताकतों से सावधान रहने की है जरूर : विहिप

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रनिया प्रखंड के बेलसियांगढ़ बगीचा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मिलिंद परांदे ने विदेशी एवं देशविरोधी शक्तियों के खिलाफ समाज को सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने धर्मांतरण और सांस्कृतिक मूल्यों पर हमलों की बात की और समाज में एकता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

देश विरोधी ताकतों से सावधान रहने की है जरूर : विहिप

रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के बेलसियांगढ़ बगीचा में शुक्रवार को सर्व सनातन समाज के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए मिलिंद परांदे ने कहा कि कुछ विदेशी एवं देशविरोधी शक्तियां सुनियोजित तरीके से समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने लोगों से ऐसी ताकतों के प्रति सतर्क रहने और समाज की एकता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रलोभन देकर धर्मांतरण, सांस्कृतिक मूल्यों पर आघात तथा अन्य माध्यमों से सामाजिक अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि समाज को जाति और भाषा के नाम पर बांटने की प्रवृत्ति नई नहीं है, लेकिन अब समय आ गया है कि इन शक्तियों को पहचानकर एकजुट होकर जवाब दिया जाए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें अपने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विहिप कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं भगवान बिरसा मुंडा का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवा उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।