Ranchi News: विद्यालय में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: शिक्षक दिवस पर प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय, पिठोरिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देकर की गई। छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और कविता प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताया और विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय, पिठोरिया में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और कविता प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को सही दिशा देने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। मौके पर पिठोरिया एजुकेशनल फाउंडेशन के निदेशक सुजीत कुमार केशरी, प्रधानाध्यापक विजय पांडे, सचित राणा, रंजीत तिर्की, नीरज देव, सुसित तिर्की, आशीष भूइंया, विनय कुल्लू, अनूप रंजन, संगीता केसरी समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे।

