ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीविहिप रांची महानगर कमेटी ने निधि समर्पण अभियान आरंभ किया

विहिप रांची महानगर कमेटी ने निधि समर्पण अभियान आरंभ किया

अभियान के लिए बनी कमेटी में रतनू कुजूर अध्यक्ष चुने गए, राजधानी में शुक्रवार को विहिप रांची महानगर कमेटी की ओर से पूजा के बाद निधि समर्पण अभियान...

विहिप रांची महानगर कमेटी ने निधि समर्पण अभियान आरंभ किया
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 16 Jan 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

विश्व हिन्दू परिषद रांची महानगर की ओर से शुक्रवार को निवारणपुर स्थित तपोवन श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मंदिर निर्माण को लेकर निधि समर्पण अभियान की शुरुआत की गयी। इस मौके पर अभियान के प्रांत सह प्रमुख एवं प्रांत सह कार्यवाह राकेश लाल ने कहा कि भगवान श्री राम का कार्य करने का हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान श्रीराम का मंदिर हिंदूओं की श्रद्धा का केंद्र होगा।

इस मौके पर नगर के सभी सनातनी परिवार के घर पर भगवान श्रीराम का नाम और चित्र अंकित कूपन देकर मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि प्राप्त करने का आह्वान किया गया। अभियान समिति का गठन कर रतनू कुजूर को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष मोहन राम, मुनचुन राय, जगलाल पाहन, कुणाल अजमानी, मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा, सहमंत्री प्रदीप पांडे, डॉक्टर जिज्ञासा ओझा। कमेटी में सुनीता मनसरिया,उषा जालान, अरुण बुधिया, सोनाराम, डॉ विशाल भगत, आनंद गाड़ोदिया, छगनभाई पटेल, लक्ष्मण राव, अंचल किंगर, नकुल तिर्की, डॉ राजेश मारू, डॉ शंभु प्रसाद, डॉ अमर चौधरी, वेंकटेश गोपाल, प्रो धीरेंद्र त्रिपाठी, प्रो अशोक चौधरी, राजाराम महतो को सदस्य मनोनीत किया गया।

अभियान सह पूजा कार्यक्रम में तपोवन राम मंदिर के महंत दास, भारत सेवाश्रम के स्वामी भूतेशानंद जी, विवेक भसीन, पवन मंत्री, वीरेंद्र विमल, डॉ वीरेंद्र साहू, सांसद संजय सेठ, दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, मदन बागड़िया, शिव शंकर साबू, विजय कुमार, दीपक पांडे, स्वामी दिव्यानंद, प्रांत प्रचारक रविशंकर, अमरेंद्र विष्णुपुरी, गिरजाशंकर पांडे, संजीत कुमार, सूरज कुमार, गंगा प्रसाद यादव, कैलाश केसरी, प्रवीण लोहिया और अन्य शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें