वेदांत रिसर्च सेंटर में योग पर व्याख्यान

Apr 07, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में वेदांत रिसर्च सेंटर की मासिक गोष्ठी हुई, जिसमें न्यूरो सर्जन डॉ. एचपी नारायण की अध्यक्षता में श्रीमद्भगवद्गीता में योग पर व्याख्यान दिए गए। डॉ. स्नेहा ओझा और डॉ. विनीता कच्छप ने अपने विचार प्रस्तुत किए। गोष्ठी में कई प्रमुख विद्वानों ने भाग लिया।

वेदांत रिसर्च सेंटर में योग पर व्याख्यान

रांची, विशेष संवाददाता। वेदांत रिसर्च सेंटर की मासिक गोष्ठी सह बैठक सोमवार को न्यूरो सर्जन डॉ. एचपी नारायण की अध्यक्षता में हुई। इसमें श्रीमद्भगवद्गीता में योग, विषय पर डॉ. स्नेहा ओझा और डॉ. विनीता कच्छप ने व्याख्यान प्रस्तुत किए। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने उक्त विषय पर दोनों व्याख्यानों के संदर्भ में अपने विचार किए। गोष्ठी में वेदांत रिसर्च सेंटर की निदेशक डॉ. राज कुमारी सिन्हा, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अनीता रानी तिर्की, डॉ. इंदिरा पाठक, डॉ. सोनी सिंह, एनडी बनर्जी, रश्मि दयाल, डॉ. सुषमा, डॉ. रीता, डॉ. सीपी महतो, प्राची प्रियंवदा, एसएन सिन्हा, लाला लक्ष्मीलाल, डॉ. इंदिरा पाठक आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।