ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीवैश्य मोर्चा का महाधरना आठ अप्रैल से

वैश्य मोर्चा का महाधरना आठ अप्रैल से

रांची। वरीय संवाददाता झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की शुक्रवार को रेडियम रोड में होटल...

वैश्य मोर्चा का महाधरना आठ अप्रैल से
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 06 Mar 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की शुक्रवार को रेडियम रोड में होटल आलोका में हुई बैठक में आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में आठ अप्रैल से तीन दिनी महाधरना कार्यक्रम होगा। संगठन की ओर से झारखंड सरकार से पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन, छोटे दुकानदार एवं व्यावसायियों के दस लाख रुपए तक के ऋण की माफी की मांग की गयी। कोर कमेटी की बैठक में राजधानी में विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन के लिए सुनसान स्थान को चिन्हित किए जाने की निंदा की गयी। संगठन की ओर से नए अनशन स्थल का विरोध किया गया और आगे इस स्थल पर धरना-प्रदर्शन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में महेश्वर साहु, वीरेंद्र कुमार, हीरानाथ साहू, रामसेवक प्रसाद, संजीव चौधरी, परशुराम प्रसाद, इंदूभूषण गुप्ता, उपेन्द्र प्रसाद साहू, लक्ष्मण साहू, गुड्डू साहा, अनिल वैश्य, दीपक गुप्ता, राहुल कुमार साहू, रोहित शारदा, रोहित कुमार साहू, नम्रता सोनी, रेणु देवी, सुनीता देवी, अनिता देवी, अमित जायसवाल, दिलीप कुमार और अन्य शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें