पंजाबी-हिंदू बिरादरी का वैशाखी पर्व 12 को
Apr 07, 2026 09:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में पंजाबी हिंदू बिरादरी 12 अप्रैल को शाम छह बजे वैशाखी पर्व मनाने के लिए समारोह का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में कोलकाता के कलाकार पंजाबी नृत्य और गीत प्रस्तुत करेंगे। सदस्यों को उत्पादों के प्रचार के लिए नि:शुल्क स्टॉल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

रांची, प्रमुख संवाददाता। पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से 12 अप्रैल को शाम छह बजे से रांची क्लब सभागार में वैशाखी पर्व पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन की ओर से कई मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन होगा। संस्था के अध्यक्ष सुधीर उग्गल,राजेश मेहरा एवं चेयरमैन राकेश गिरधर ने बताया कि कोलकाता के कलाकार पंजाब के पारम्परिक नृत्य और गीत के साथ भांगड़ा व गिद्दा समेत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। संगठन से संबद्ध सदस्यों को आयोजन स्थल पर उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए नि:शुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


