ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीटीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, 1.52 लाख को लगा टीका

टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, 1.52 लाख को लगा टीका

राज्य में टीके की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ लिया है। रविवार को राज्य में 1481 केंद्रों पर टीकाकरण आयोजित किया गया।...

टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, 1.52 लाख को लगा टीका
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 26 Jul 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो

राज्य में टीके की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ लिया है। रविवार को राज्य में 1481 केंद्रों पर टीकाकरण आयोजित किया गया। जिसमें 1,52,022 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 1,18,004 लोगों को पहला टीका दिया गया, जबकि, 34,018 को दूसरी डोज दी गयी। हालांकि, शनिवार के मुकाबले रविवार को लगभग 3000 डोज कम लगाया गया। शनिवार को राज्य भर में 1,54,916 लोगों का टीकाकरण किया गया था। जिसमें 1,14,815 लोगों को पहली डोज एवं 40,101 लोगों को दूसरी डोज दी गयी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें