आदिवासी देश की संस्कृति के संरक्षक : प्रो वीसी
उषा मार्टिन विवि में शुक्रवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विश्व जनजातीय दिवस मनाया गया। प्रो वाइस चांसलर प्रो सौरभ चतुर्वेदी ने जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में...

अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विवि में शुक्रवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विश्व जनजातीय दिवस मनाया गया। इसमें जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक धरोहर को उजागर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो वाइस चांसलर प्रो सौरभ चतुर्वेदी और रजिस्ट्रार डॉ अनिल कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा मांदर और नगाड़े की पारंपरिक धुन पर नागपुरी नृत्य प्रस्तुत किया। प्रो वाइस चांसलर ने जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के महत्व पर जोर दिया और इसे भारत की सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। कार्यक्रम का समन्वय और आयोजन डॉ संगीता कुजूर और तनिजार मुंडा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।