उर्सुलाइन इंटर कॉलेज का तीनों संकायों में शानदार परिणाम

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

उर्सुलाइन इंटर कॉलेज ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल की इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विज्ञान में 375 छात्राओं में से 374, वाणिज्य में 358 में से 358, और कला में सभी 403 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। प्राचार्या ने सफलता का श्रेय शिक्षकों और छात्रों के समर्पण को दिया।

उर्सुलाइन इंटर कॉलेज का तीनों संकायों में शानदार परिणाम

रांची, वरीय संवाददाता। उर्सुलाइन इंटर कॉलेज ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की इंटरमीडिएट परीक्षा में एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। कॉलेज का परिणाम न केवल शत-प्रतिशत रहा, बल्कि छात्राओं ने रिकॉर्ड संख्या में प्रथम श्रेणी हासिल कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। विज्ञान संकाय में कुल 375 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं, जिनमें से 374 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। वाणिज्य में 359 छात्राओं में से 358 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। कला संकाय से शामिल सभी 403 छात्राओं ने 100 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रथम श्रेणी हासिल की।

विज्ञान संकाय के परिणाम

विज्ञान संकाय में मृदुला सिंह 96 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज टॉपर बनीं, जबकि नंदनी महतो (95.8%) और नूरी आजमी (95%) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य में मधु प्रिया ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं रितीमा कुमारी (93.40%) दूसरे और सरोजनी कुमारी (93.20%) तीसरे स्थान पर रहीं। कला में शैली चौधरी 93.20 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहीं, सृष्टि कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि दिव्या कुमारी, अनु कुमारी और राजनंदनी कुमारी ने संयुक्त रूप से 92.60 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्या का वक्तव्य

प्राचार्या डॉ. मजेला एक्का ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी कॉलेज का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। सफलता का श्रेय कॉलेज की पूर्व प्राचार्या सह संस्थापिका डॉ. मेरी ग्रेस के मार्गदर्शन, शिक्षकों के समर्पण और छात्राओं के कठिन परिश्रम को दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उर्सुलाइन इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम कितना रहा?
उर्सुलाइन इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।