Ranchi News: हटिया वेंडर्स मार्केट निर्माण को लेकर सदस्यों की बैठक
Ranchi News: फोटो है- हटिया, प्रतिनिधि। अरुणोदय फुटपाथ दुकानदार उपभोक्ता भंडार स्वावलंबी सहकारी समिति की रविवार को

Ranchi News: हटिया, प्रतिनिधि। अरुणोदय फुटपाथ दुकानदार उपभोक्ता भंडार स्वावलंबी सहकारी समिति की रविवार को बैठक हुई। बैठक में हटिया स्टेशन पर प्रस्तावित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वेंडर्स मार्केट के निर्माण को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में चर्चा
समिति के सदस्यों ने बताया कि मार्केट निर्माण के लिए वर्ष 2006 से लगातार प्रयास किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंडल के कुछ पदाधिकारियों द्वारा रेलवे बोर्ड को सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे मार्केट निर्माण की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित पड़ी हुई है।
सदस्यों की चिंता
सदस्यों का कहना है कि केंद्र सरकार अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। ऐसे में वेंडर्स मार्केट बनने से फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित स्थान और स्थायी रोजगार मिल सकेगा।
निर्णय एवं कार्य योजना
सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की खाने-पीने की सुविधा को लेकर व्यवस्थित वेंडिंग की आवश्यकता को बताया। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति के सदस्य जल्द ही रेल मंत्री से मुलाकात कर समस्याओं और कथित अनियमितताओं से अवगत और वेंडर्स मार्केट निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग करेंगे। बैठक में दयावती तिर्की, रामावती देवी, राजकिशोर प्रसाद, संतोष ऋषि, प्रमोद शर्मा, रोहित कुमार, राधा देवी, कलावती देवी, अजय मोदी, राजन गोपाल, विनोद शर्मा, अरविंद पांडे, महेश गुप्ता, संजय साहू, दीपा देवी, कृष्णा साहू व अन्य उपस्थित थे।


