Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsUnknown Body Found in Damodar River Near Piparwar
दामोदर नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

दामोदर नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

संक्षेप:

पिपरवार के न्यू मंगरदहा बस्ती के पास दामोदर नदी से रविवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है। ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को निकालकर...

Sun, 17 Aug 2025 08:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार थाना क्षेत्र के न्यू मंगरदहा बस्ती के पास दामोदर नदी से रविवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी जा रही है। बताया गया कि दोपहर में कुछ ग्रामीण नहाने के लिए नदी में गए थे, तभी उन्होंने शव को देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत बेंती निवासी मुखिया प्रतिनिधि गणेश भुईया को दी। इसके बाद उन्होंने पिपरवार थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अचानक हुई इस घटना से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।