ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीमुख्यमंत्री से मिले केंद्रीय मंत्री

मुख्यमंत्री से मिले केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय राज्यमंत्री मनसुख मांडविया शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवास पर मिले। दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे बातचीत हुई। मांडविया ने मुख्यमंत्री को केंद्रीय योजनाओं को राज्य में लागू...

मुख्यमंत्री से मिले केंद्रीय मंत्री
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीSun, 02 Jul 2017 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय राज्यमंत्री मनसुख मांडविया शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवास पर मिले। दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे बातचीत हुई। मांडविया ने मुख्यमंत्री को केंद्रीय योजनाओं को राज्य में लागू करने का आग्रह किया। केंद्रीय राज्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय भी गए। उन्होंने वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मनसुख कार्यालय में मौजूद दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, राजेश शुक्ला, प्रतुल शाहदेव, शिवपूजन पाठक व अन्य लोगों के साथ लगभग आधे घंटे बैठे। इस दौरान उन्होंने झारखंड में पार्टी की स्थिति, पं. दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों आदि के बारे में जानकारी ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें