बच्चों-महिलाओं की खेल प्रतिस्पर्द्धाओं संग यूनियन क्लब एंड लाईब्रेरी की स्थापना का जश्न शुरू
रांची में यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी के 161वें स्थापना दिवस का समारोह खेल प्रतिस्पर्धाओं और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ शुरू हुआ। बच्चों के लिए विभिन्न आयु वर्गों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्लब में एक स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच की गई।

रांची, विशेष संवाददाता। यूनियन क्लब एवं लाईब्रेरी के 161वें स्थापना दिवस का पांच दिवसीय समारोह रविवार को बच्चों व महिलाओं की खेल प्रतिस्पर्द्धाओं के साथ शुरू हुआ। क्लब परिसर में बच्चों के लिए तीन आयु वर्ग में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले वर्ष में 8 वर्ष तक के बच्चे थे, दूसरे वर्ग में 9 से 12 वर्ष और तीसरे वर्ग में 13 से 15 वर्ष तक के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने स्पून रेस, बकेट दी बॉल और गणित की प्रतिस्पर्द्धाओं में भाग लिया। वहीं, महिलाओं की प्रतिस्पर्द्धा में कोई भी आयुसीमा निर्धारित नहीं थी, इसमें हर आयुवर्ग की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, बकेट दी बॉल और आंखों पर पट्टी बांधकर बिंदी लगाने जैसी प्रतिस्पर्द्धाएं थीं। इन रोचक गतिविधियों में क्लब के अलावा अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया। नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया क्लब परिसर में पल्स हॉस्पीटल के सहयोग से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि की जांच की गई और चिकित्सकीय सुझाव दिए गए। क्लब के सचिव सेतांक सेन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सोमवार की शाम 6:30 बजे क्लब के हीरक जयंती सभागार में बांग्ला कविता-पाठ का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय और अन्य कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




