स्वर्गीय उमेश प्रसाद सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल 12 जून से
रांची में स्वर्गीय उमेश प्रसाद सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 12 जून से रेलवे कॉलोनी पानी टंकी ए-टाइप ग्राउंड में होगा। प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग लेंगी। विजेता को 14,000 रुपये और उपविजेता को 6,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। सभी से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

रांची। स्वर्गीय उमेश प्रसाद सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 12 जून से रेलवे कॉलोनी पानी टंकी ए-टाइप ग्राउंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग लेंगी, जिनमें जिले एवं अन्य जिलों की प्रतिभाशाली टीमें शामिल होंगी। विजेता टीम को 14,000 रुपये नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह तथा उपविजेता टीम को 6,000 रुपये नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। अयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं से टूर्नामेंट में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। श्री श्री मां काली मंदिर एवं शिव मंदिर समिति ट्रस्ट के संरक्षक रोशन सिंह प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


