Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsUIDAI Director Rajesh Kumar Sinha Discusses Latest Aadhar Technological Advancements at Ranchi University
घर बैठे अपडेट होगा आधार, बिना इंटरनेट भी वेरिफिकेशन: निदेशक

घर बैठे अपडेट होगा आधार, बिना इंटरनेट भी वेरिफिकेशन: निदेशक

संक्षेप:

रांची विश्वविद्यालय में शनिवार को UIDAI के निदेशक राजेश कुमार सिन्हा का व्याख्यान आयोजित किया गया। उन्होंने आधार से जुड़े नवीनतम तकनीकी बदलावों की जानकारी दी, जिसमें आधार मोबाइल ऐप का पूर्ण संस्करण लॉन्च होना और बिना इंटरनेट के आधार का सत्यापन संभव होना शामिल है। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षक उपस्थित थे।

Jan 31, 2026 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के सेमिनार हॉल में शनिवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के निदेशक राजेश कुमार सिन्हा का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कुलपति डॉ. डीके सिंह की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षकों और शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। अपने संबोधन में राजेश कुमार सिन्हा ने आधार से जुड़े नवीनतम तकनीकी बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 28 जनवरी को आधार मोबाइल ऐप का पूर्ण संस्करण लॉन्च कर दिया गया है। इस ऐप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अब नागरिकों को छोटे-बड़े सुधारों के लिए आधार सेवा केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नए ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता अपना मोबाइल नंबर, पता, नाम और ई-मेल आईडी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षित तरीके से घर बैठे अपडेट कर सकते हैं। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए ऐप में कॉन्टैक्ट कार्ड फीचर दिया गया है, जिससे बायोमेट्रिक या पूरा आधार नंबर साझा किए बिना भी जरूरी काम पूरे किए जा सकेंगे। बिना इंटरनेट के भी आधार का सत्यापन संभव तकनीकी विस्तार पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि अब बिना इंटरनेट के भी आधार का सत्यापन संभव है। उपयोगकर्ता पासवर्ड से सुरक्षित फाइल बनाकर क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित कर सकता है। इसके अलावा, उन्होंने सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल का जिक्र करते हुए कहा कि सुरक्षित और पारदर्शी लेनदेन के लिए अब खरीदारों और विक्रेताओं दोनों के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया है, जहां ओटीपी के जरिए पहचान की पुष्टि की जाती है। कार्यक्रम में कॉमर्स डीन डॉ. अमर कुमार चौधरी, मानविकी डीन डॉ. अर्चना कुमारी दूबे, सोशल साइंस डीन डॉ. परनेज हसन, रजिस्ट्रार डॉ. गुरुचरण साहू, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता और डॉ. स्मृति सिंह उपस्थित थीं।