संत जेवियर्स कॉलेज में यूको राजभाषा सम्मान समारोह

Mar 10, 2026 08:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में संत जेवियर्स कॉलेज में यूको बैंक और हिंदी साहित्य परिषद की मदद से यूको राजभाषा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर हिंदी के समकालीन परिदृश्य पर विचार विमर्श हुआ। कॉलेज के प्राचार्य फादर रॉबर्ट कुजूर ने भाषा के महत्व पर जोर दिया। दो पूर्व छात्राओं को सम्मानित किया गया।

संत जेवियर्स कॉलेज में यूको राजभाषा सम्मान समारोह

रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में यूको बैंक, हिंदी साहित्य परिषद व आईक्यूएसी की मदद से मंगलवार को यूको राजभाषा सम्मान समारोह हुआ। जीडी बिड़ला स्मृति व्याख्यानमाला शृंखला में हिंदी का समकालीन परिदृश्य विषय पर विद्वानों व विद्यार्थियों ने विचार रखे। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने भाषा पर पकड़ बनाने पर जोर दिया। एसएस मेमोरियल के सहायक प्राध्यापक डॉ अनिल वीरेंद्र कुल्लू ने समकालीन शब्द का विश्लेषण किया। उन्होंने हिंदी में रोजगार की संभावनाओं पर जानकारी दी। यूको बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक आशीष शीतल बखला ने बैंक के संस्थापक जीडी बिड़ला के विषय में बताया।

मौके पर दो पूर्व छात्राओं दीप्ति टोप्पो व स्नेहलता मुंडू को सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।