ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीनिबंधन कार्यालय में दो शादियां रहीं चर्चा में

निबंधन कार्यालय में दो शादियां रहीं चर्चा में

खूंटी के निबंधन कार्यालय में सोमवार को हुई दो शादियां चर्चा में रहीं। पहली शादी एक रेप का आरोपी बिजली विभाग के जेई अजय हंस की शाम हंस नामक युवती के...

निबंधन कार्यालय में दो शादियां रहीं चर्चा में
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 03 Aug 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी। संवाददाता

खूंटी के निबंधन कार्यालय में सोमवार को हुई दो शादियां चर्चा में रहीं। पहली शादी एक रेप का आरोपी बिजली विभाग के जेई अजय हंस की शाम हंस नामक युवती के साथ हुई और दुसरी शादी शादी आर्मी का जवान सुशील की शादी प्रमिला भेंगरा के साथ।

जानकारी के अनुसार साहेबगंज में पदस्थापित जेई अजय हंस ने जिले की एक युवती से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण कर रहा था और शादी करने से इंकार कर दिया था। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में वर्ष 2019 को कांड दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 10 माह तक जेल में रहने के बाद आरोपी जेई पीड़िता से शादी करने को तैयार हुआ। तब जाकर सोमवार को सीधे जेल से आरोपी को निबंधन कार्यालय लाया गया। जहां दोनों की शादी हुई उसके बाद आरोपी जेई को सीधे जेल भेज दिया गया। आरोपी जेई और उसकी पत्नी ने बताया कि आपसी मतभेद होने के कारण जेल जाना पड़ा।

दूसरी तरफ आर्मी का जवान के साथ भी लगभग यही मामला रहा। लेकिन आर्मी का जवान जेल से नही आया बल्कि जेल से बाहर आने के बाद बेल लेकर शादी करने पहुंचा था। आर्मी का जवान ने बताया कि उसकी प्रेमिका को गलतफहमी हो गई थी कि वो उससे बात नही करता। जवान ने बताया कि वो ड्यूटी में रहने के कारण प्रेमिका से ज्यादा फोन पर बात नही कर पा रहा था। साथ ही जब वो लौटकर वापस घर पहुंचता था तो प्रेमिका को ज्यादा समय नही दे पाता था। जिसके कारण प्रेमिका ने भी शादी का प्रलोभन देकर रेप करने का आरोप लगाया उसके बाद कांड दर्ज कर जवान को जेल भेज दिया गया था। फिलहाल दोनों मामलों में दोनों आरोपियों की शादी हो चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें