
आरटीसी कॉलेज में दो दिनी सेमिनार आयोजित
संक्षेप: आरटीसी कॉलेज, ओरमांझी में उर्दू, क्षेत्रीय जनजातीय भाषा, इतिहास और अर्थशास्त्र विभाग द्वारा दो दिनी सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ भीम महतो ने उद्घाटन किया। सेमिनार का उद्देश्य छात्र-छात्राओं का व्यक्तित्व विकास और विभिन्न विषयों की समझ को बढ़ाना है। कई शिक्षकों ने कार्यशालाओं का संचालन किया।
ओरमांझी, प्रतिनिधि। आरटीसी कॉलेज, ओरमांझी में उर्दू, क्षेत्रीय जनजातीय भाषा, इतिहास और अर्थशास्त्र विभाग द्वारा एक दो दिनी सेमिनार का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ भीम महतो ने दीप जलाकर सेमिनार का उद्घाटन किया। सेमिनार में संबंधित विषयों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्राचार्य महतो ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास करना और उन्हें विभिन्न विषयों की एक संयुक्त एवं व्यापक समझ देना है। इस दौरान इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. योगेंद्र ठाकुर ने ‘आंदोलन’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का विषय-प्रवेश कराया। अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. कृष्ण कुमार ने ‘झारखंड संपन्नता में निर्धनता का विरोधाभास प्रस्तुत करता है’ विषय पर आयोजित कार्यशाला की शुरुआत की।

मौके पर प्रो. शैलेंद्र मिश्र, प्रो इमरान अंसारी, प्रो इकबाल, रेणु चौधरी, प्रो भावेश कुमार, डॉ धर्मेंद्र कुमार, प्रो टीकेश्वर चौधरी, डॉ सुमन कुमार, डॉ डुली किस्कू, प्रो मांती कुमारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




