तमाड़ में नामांकन के पहले दिन दो प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र
बुंडू विधानसभा क्षेत्र में पहले दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। दमयंती मुंडा ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से और प्रेमशंकर शाही मुंडा ने भारत आदिवासी पार्टी से नामांकन...

बुंडू, संवाददाता। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में नामांकन के पहले दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। निर्वाची पदाधिकारी सह बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो बेसरा ने बताया कि पहला नामांकन प्रपत्र दमयंती मुंडा ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से जबकि दूसरा प्रेमशंकर शाही मुंडा भारत आदिवासी पार्टी की ओर से खरीदा। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 18 हजार 18 मतदाता हैं, इसमें एक लाख आठ हजार 131 पुरुष और एक लाख नौ हजार 886 महिला मतदाता हैं। एसडीएम ने मतदाताओं से निर्भीक होकर लोगों के प्रलोभन से मुक्त होकर निष्पक्ष मतदान करने की अपील की। बुंडू अनुमंडल कार्यालय की ओर से कार्यालय परिसर में सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है। नामांकन पत्र खरीदने से लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों के निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय तक जाने के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


