
शत प्रतिशत उपस्थिति पर अभिभावकों को सम्मान
रांची में टीवीएस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। डीईओ विनय कुमार ने शत प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापिका ने बेहतर...
रांची। टीवीएस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को हुआ। डीईओ विनय कुमार ने शत प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय में भी बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रधानाध्यापिका सुषमा किंडो ने शत प्रतिशत उपस्थिति एवं लर्निंग गैप को कम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका डा सरिता सिन्हा ने किया। शिक्षिका डॉ ज्योति मंडल कल्पना वर्मा एवं गीतांजलि राज ने घर में शैक्षणिक वातावरण बनाने के टिप्स दिए। नाजिया नाज ने पुस्तकालय के उपयोग एवं महत्व पर बल दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




