ठाकुरगांव में मकर संक्रांति पर मेला लगा
ठाकुरगांव के मालशृंग गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर टुसू मेला का आयोजन किया गया। भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश और पूर्व जिला परिषद सदस्य हकीम अंसारी ने उद्घाटन किया। मेला सभी संप्रदायों को जोड़ने का माध्यम है। महिलाओं द्वारा चौड़ल लाने और नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा।

ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। कांके प्रखंड के मालशृंग गांव में मकर संक्रांति के मौके पर बुधवार को टुसू मेला सह नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के वरीय नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश और पूर्व जिला परिषद सदस्य हकीम अंसारी ने किया। उन्होंने कहा कि टुसू मेला सभी संप्रदाय को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इस दौरान विभिन्न गांवों की महिलाओं द्वारा चौड़ल लाया गया। मेला में समिति द्वारा नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका दर्शको ने देर शाम तक लुत्फ उठाया। मेला के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




