गेतलसूद डैम किनारे टुसू मेला में उमड़ी भीड़, पर्यटन हब के रूप में क्षेत्र को विकसित करने का संकल्प
अनगड़ा में गेतलसूद डैम के किनारे लाधुपटोली में टुसू मेला सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि थे। ग्रामीण नाचते-गाते मेले में पहुंचे और नागपुरी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। जैलेन्द्र कुमार ने पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद डैम के किनारे स्थित लाधुपटोली में सोमवार को मेला समिति आगरटोली द्वारा टुसू मेला सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार थे। विशिष्ट अतिथियों में जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, पारसनाथ भोगता, मुखिया राजेन्द्र बेदिया, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा और जेएलकेएम नेता देवेन्द्रनाथ महतो मौजूद थे। मेले में आसपास के गांवों से ग्रामीण चौड़ल लेकर नाचते-गाते पहुंचे, जिन्हें समिति द्वारा सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध नागपुरी कलाकार मजबूल खान की टीम ने देर रात तक शानदार गीत-संगीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि गेतलसूद डैम क्षेत्र में ऐसे आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने स्थानीय लोगों से एकजुट होकर इस क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने और विकास की संभावनाएं तलाशने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनकिशोर महतो ने की, जबकि संचालन सचिव सूरज मुंडा और तीरथनाथ महतो ने किया। मौके पर रामसाय मुंडा, अजय भोगता, शिवदास गोस्वामी, पंचायत समिति सदस्य विनोद रजवार, सीताराम मुंडा, शिवधर रजवार, फारूक खान, महावीर भोगता, प्रकाश यादव और बिगेश्वर महतो मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष अनिल भोगता, बिहारी महतो, भुनेश्वर करमाली, संतोष पाहन, मकर मुंडा, विजय रजवार, राजेश महतो, मंगल महतो, महेश महतो, कुंवरलाल महतो, विजय भोगता, अजय रजवार और मनोहर महतो आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




