ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीखूंटी में लगेगा टर्फ, हेसेल में बनेगा हॉकी मैदान

खूंटी में लगेगा टर्फ, हेसेल में बनेगा हॉकी मैदान

झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोला सिंह ने कहा है कि खूंटी के स्टोटर्फ मैदान में नया टर्फ लगेगा। जिसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। खूंटी पहुंचे...

खूंटी में लगेगा टर्फ, हेसेल में बनेगा हॉकी मैदान
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 23 Jun 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी। संवाददाता

झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोला सिंह ने कहा है कि खूंटी के स्टोटर्फ मैदान में नया टर्फ लगेगा। जिसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। खूंटी पहुंचे झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोला सिंह यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा खूंटी में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए जो काम करना हो उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक तक अपनी पहुंच बनाने वाली निक्की प्रधान के गांव में हॉकी का मैदान नहीं है। अध्यक्ष ने कहा कि हेसेल या उसके आसपास के गांव में ग्रामीण जमीन उपलब्ध कराते हैं, तो वे वहां एक अच्छा मैदान बनावाऐंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात करनी हो तो वे करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें