टीम तुलसी पटेल ने व्यापारियों से किया सीधा संवाद

टीम तुलसी पटेल ने व्यापारियों से किया सीधा संवाद

संक्षेप:

झारखंड चैंबर चुनाव के लिए तुलसी पटेल की टीम का प्रचार अभियान जारी है। उन्होंने व्यापारिक केंद्रों का दौरा कर व्यापारियों से संपर्क किया। तुलसी ने चैंबर को पारदर्शी और सदस्य-केन्द्रित बनाने का वादा...

Sep 13, 2025 07:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल का प्रचार अभियान शनिवार को भी जारी रहा। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तुलसी पटेल की अगुवाई में टीम विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों का दौरा कर सदस्यों से संपर्क कर रही है। शनिवार को टीम ने शास्त्री मार्केट, अलबर्ट एक्का चौक, शहीद चौक, पुस्तक पथ, ज्योति संगम लेन और कुंजलाल स्ट्रीट जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों का दौरा किया। तुलसी पटेल ने कहा कि उनका उद्देश्य चैंबर को पारदर्शी, उत्तरदायी और सदस्य-केन्द्रित बनाना है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने और समावेशी नेतृत्व प्रदान करने का वादा किया। इस पदयात्रा में संजय पटेल, हरजीत सिंह स्विंकी, सोनू मक्कड़, मनप्रीत सिंह, ज्योति कुमारी, राहुल साबू सहित कई प्रमुख सदस्य शामिल थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।