ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीएचईसी के मामले पर श्रम विभाग में त्रिपक्षीय वार्ता आज

एचईसी के मामले पर श्रम विभाग में त्रिपक्षीय वार्ता आज

एचईसी के कामगारों के आंदोलन को लेकर श्रम विभाग ने मंगलवार को त्रिपक्षीय वार्ता बुलायी है। वार्ता दो बजे से शुरू होगी। इसमें प्रबंधन और यूनियनों के...

एचईसी के मामले पर श्रम विभाग में त्रिपक्षीय वार्ता आज
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 06 Dec 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। प्रमुख संवाददाता

एचईसी के कामगारों के आंदोलन को लेकर श्रम विभाग ने मंगलवार को त्रिपक्षीय वार्ता बुलायी है। वार्ता दो बजे से शुरू होगी। इसमें प्रबंधन और यूनियनों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। एचईसी प्रंबधन ने श्रम विभाग को पत्र लिख कर दो दिसंबर से चल रहे कामगारों के आंदोलन की जानकारी दी थी।

प्रबंधन ने कहा था कि प्लांट में औद्योगिक अशांति हो गयी है। औद्योगिक शांति बहाल करने के लिए पहल करने की जरूरत है। श्रम विभाग ने सभी यूनियनों को पत्र भेज कर बैठक में शामिल होने को कहा है। उधर, एचईसी की मान्यता प्राप्त हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन ने त्रिपक्षीय वार्ता में शामिल नहीं होने की घोषणा की है। यूनियन के महासचिव राणा संग्राम सिंह ने कहा है कि वेतन भुगतान के बाद ही वार्ता होनी चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें