ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड के शिवालय: तिरंगा भी फहराया जाता है रांची के पहाड़ी मंदिर में

झारखंड के शिवालय: तिरंगा भी फहराया जाता है रांची के पहाड़ी मंदिर में

रांची का पहाड़ी मंदिर 300 फीट की ऊंचाई पर है। इस उंचाई पर भोले बाबा विराजे हैं। यूं तो हर दिन यहां सैकड़ों भक्त आते हैं, लेकिन सावन में यहां भक्तों की भारी भीड़ लगती है। इस मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप...

झारखंड के शिवालय: तिरंगा भी फहराया जाता है रांची के पहाड़ी मंदिर में
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 14 Jul 2017 07:54 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची का पहाड़ी मंदिर 300 फीट की ऊंचाई पर है। इस उंचाई पर भोले बाबा विराजे हैं। यूं तो हर दिन यहां सैकड़ों भक्त आते हैं, लेकिन सावन में यहां भक्तों की भारी भीड़ लगती है। इस मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। हरे- भरे पेड़- पौधों के बीच सीढ़ियों से पहाड़ी पर चढ़ने का अपना रोमांच है। मंदिर की सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम है। यहां नाग पंचमी पर भी खास पूजा होती है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के दिन रांची पहाड़ी पर तिरंगा भी फहराया जाता है। संभवत: यह देश का पहला मंदिर है ,जहां तिरंगा फहराया जाता है। टाना भगत तिरंगा फहराते हैं। तिरंगा फहराने के पहले टाना भगत तिरंगे की पूजा भी करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें