राष्ट्रसेवा को समर्पित रहे श्रद्धेय अटल जी : संतोष जायसवाल
तोरपा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। संतोष जायसवाल ने कहा कि अटल जी जैसे नेता दुर्लभ हैं। उनके जीवन में सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का समर्पण था। मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने भी उनके जीवन को प्रेरणादायक बताया।

तोरपा, प्रतिनिधि। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गुरूवार को मनायी गयी। तोरपा नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल ने कहा कि अटल जी जैसे नेता बहुत बिरले मिलते हैं। अटल जी देश के सर्वमान्य नेता था। अटल जी का संपूर्ण जीवन सुशासन, राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा। हम लोगों के बीच विचारों के रूप में अटल जी हमेशा जिंदा रहेगें। मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
इस मौके पर शशांक राय, भगीरथ राय, दीपक तिग्गा, संजय साहू, नीरज जायसवाल, दिलीप सिंह, कैलास कांशी, मुकेश गुप्ता, रूपेश गुप्ता, पवन जायसवाल, महावीर साहू, शिवनारायण सहदेव आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


