वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी आशुतोष भगत का निधन, भाजपा ने जताया शोक
खूंटी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी आशुतोष भगत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा और खूंटी जिला बार एसोसिएशन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
खूंटी, संवाददाता। खूंटी के भगत सिंह चौक निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी आशुतोष भगत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. आशुतोष भगत लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके निधन पर खूंटी जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, आनंद कुमार, मनोज कुमार, कैलाश राम, गंदौरी गुड़िया, जगन्नाथ मुंडा, भागीरथ राय, संजय साह, निखिल कंडूलना, जिला मंत्री गोपाल स्वर्णकार, मंजु देवी, संजय नाग, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी, प्रियंक भगत, अनुप साहू, महावीर राम, रूपेश जयसवाल, मदन मोहन गोप, अर्जुन पहान, विजय राम, परशुराम दास, मुचिराय मुंडा, सुधीर सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। खूंटी के वरिष्ट अधिवक्ता आशुतोष भगत के निधन पर खूंटी जिला बार एसोसिएशन ने भी गहरी संवेदना जताई है बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल रूपेंद्र नाथ शाहदेव सचिव बोयर सिंह नाग, लक्ष्मीकांत मिश्रा, रमेश कुमार जायसवाल, विभाष चंद्र बनर्जी, केदार महतो, करम सिंह प्रमाणिक, मनोज कुमार ठाकुर, साकेत शर्मा, कविता कुमारी, विशाल पांडेय सहित कई अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को बार भवन में वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष भगत के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




