शहीद रघुनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि
5 अप्रैल नामकुम 1पी, शहीद रघुनाथ महतो को श्रद्वांजलि देते लोग। बलिदान दिवस पर शहीद

नामकुम, संवाददाता। चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो के बलिदान दिवस पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। दुर्गा सोरेन चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि शहीद रघुनाथ महतो केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। अंग्रेजों के खिलाफ उठाई गई उनकी आवाज आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि चुआड़ विद्रोह स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। वहीं डॉ. राजाराम महतो, धनपति महतो, संजय कुमार, न्यास अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो, भुवनेश्वर महतो, हरदयाल महतो तथा चुआड़ सेना के महिपाल महतो व राजकुमार महतो सहित अन्य वक्ताओं ने भी उनके बलिदान और ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


