Ranchi News: बिरसा कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर कुनकुन सिंह का निधन
Ranchi News: बिरसा कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. कुनकुन प्रसाद सिंह का निधन गुरुवार रात को हुआ। उनके अंतिम संस्कार के बाद कॉलेज में शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों, कर्मियों और विद्यार्थियों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. पुष्पा सुरीन ने कहा कि प्रो. सिंह एक सच्चे मार्गदर्शक थे।

Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। बिरसा कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. कुनकुन प्रसाद सिंह का निधन गुरुवार रात को हुआ। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। प्रो. कुनकुन प्रसाद सिंह ने वर्ष 1974 में बिरसा कॉलेज, खूंटी में अपनी सेवा प्रारंभ की थी और वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। प्रो कुनकुन प्रसाद सिंह के निधन पर कॉलेज परिसर में प्रभारी प्राचार्या डॉ पुष्पा सुरीन की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्या डॉ पुष्पा सुरीन ने कहा कि प्रो. सिंह के निधन से कॉलेज ने एक सच्चे मार्गदर्शक और अभिभावक को खो दिया है। उन्होंने कहा कि उनका स्नेह, सरल स्वभाव और संस्थान के प्रति समर्पण सदैव सभी को प्रेरित करता रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में जया भारती कुजूर, पूनम एम. टियू, तारीफ लुगुन, अनंत राम, वासुदेव हस्सा, राजकुमार गुप्ता, शीला गुप्ता, रेशमा टोप्पो, सुनीता टोप्पो, डॉ. अभिषेक कुमार, सुरेंद्र महतो, सुशीला होरो, काली मुंडा, सावित्री कुमारी, इंदिरा कोंगड़ी सहित कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।


