डोमिसाइल के शहीदों को राज्य सरकार दे सम्मान : ललित
रांची में छात्र युवा संघर्ष समिति ने डोमिसाइल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभा में सदस्यों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। प्रदेश अध्यक्ष ललित ओझा ने राज्य सरकार से शहीदों को...

रांची, संवाददाता। छात्र युवा संघर्ष समिति ने डोमिसाइल के शहीदों को गुरुवार को श्रद्धांजलि दी। सभा में शामिल सदस्यों और पदाधारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ललित ओझा बोले, अलग राज्य गठन के बाद 24 जुलाई 2002 को हुई हिंसा में आदर्श नगर धुर्वा में इन तीनों की मौत हुई। उन्होंने राज्य सरकार से इन्हें सम्मान देने की मांग की। सभा में संजय जायसवाल, दीपक वर्मा, धर्मराज यादव, सत्येंद्र राय, मथुरा राय, बाली राय, मनोज पासवान, सोली पासवान, सुशील राय, बलिंद्र यादव, महेंद्र यादव, परमानंद, मक्खन पासवान, अर्जुन यादव, मुकेश चौहान, रमाशंकर तिवारी, प्रेम साहू, नवल किशोर सिन्हा, गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




