शहीद रघुनाथ महतो की मनाई गई जयंती
शहीद रघुनाथ महतो की जयन्ती पर लोटा गढ़ तेतर में स्मारक कमेटी और ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट होकर 5 अप्रैल 1778 को शहादत दी। इस अवसर पर कई ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

सिल्ली, प्रतिनिधि। शहीद रघुनाथ महतो शहादत स्थल लोटा गढ़ तेतर में स्मारक कमेटी के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने शहीद रघुनाथ महतो की जयन्ती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला, इन्होंने किस प्रकार अंग्रेजों के ज़ुल्म के खिलाफ ग्रामीणों को एकजुट कर लड़ाई लड़ते हुए 5 अप्रैल 1778 ई. को अंग्रेजों की अंधाधुंध गोलीबारी से लोटा (गोड़तेतर), सिल्ली में शहीद हो गये थे। इस अवसर पर शहीद रघुनाथ महतो स्मारक कमिटी के श्री हरेकृष्ण महतो, डॉ परमानन्द महतो, घनेश्याम महतो, रघुनाथ महतो, शिशुपाल महतो, श्रीपद महतो, रामप्रसाद महतो, पूर्व शिक्षक साधुचरण महतो, गुहीराम स्वांसी, नेहरू महतो, जन्मेंजय महतो, अंगद महतो, निताई नायक समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


