आर्थिक सुधारों के महानायक के रूप में जाने जाएंगे मनमोहन : सुबोधकांत
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने उन्हें महान अर्थशास्त्री और उत्कृष्ट नेता बताया। डॉ. सिंह का योगदान हमेशा स्मरणीय...

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वह एक महान अर्थशास्त्री और उत्कृष्ट नेता थे। वह आर्थिक सुधारों के महानायक के रूप में जाने जाएंगे। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में देश के प्रति उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। वर्ष 2004 से लेकर वर्ष 2014 तक डॉ.मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल होकर कार्य करने का उन्हें अवसर प्राप्त हुआ। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री के रूप में देश के आर्थिक विकास में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। झारखंड से भी उनका गहरा लगाव था। औद्योगिक विकास के प्रति उनकी सकारात्मक सोच अनुकरणीय है। एचईसी को उनके नेतृत्व में ही रिवाइवल पैकेज मिला। अपने प्रधानमंत्रित्व काल में झारखंड के विकास के लिए वे सदैव तत्पर थे। मनरेगा जैसी कल्याणकारी योजना को लांच करने के लिए उन्होंने झारखंड को ही चयनित किया था। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत करने की दिशा में डॉ.सिंह द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदम यादगार रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।