शहीद महाबीर महली का शहादत दिवस मनाया
इटकी के सेमरा गांव में बुधवार को सीआरपीएफ जवान शहीद महाबीर महली का शहादत दिवस मनाया गया। सीआरपीएफ अधिकारियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिवार को ढांढस बंधाया। महाबीर महली 31वीं बटालियन में थे और 13 मई 1984 को अमृतसर में आतंकवादियों की गोलीबारी में शहीद हो गए थे।

इटकी,प्रतिनिधि। प्रखंड के सेमरा गांव में बुधवार को सीआरपीएफ जवान शहीद महाबीर महली का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ अधिकारियों अमरदीप पांडे और पिनाके चक्रवर्ती ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जवानों ने सलामी देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने शहीद की पत्नी और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। बताया गया कि महाबीर महली सीआरपीएफ की 31वीं बटालियन में पदस्थापित थे और 13 मई 1984 को पंजाब के अमृतसर में ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों की गोलीबारी में शहीद हो गए थे। मौके पर मुखिया सह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रमेश महली, शहीद की पत्नी बृंगी देवी, पुत्र सुभाष महली, अंजनी कुमारी, सृष्टि कुमारी, साहिल महली, प्रीति देवी, रूपा देवी सहित अन्य परिजन और ग्रामीण मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


