भगवान बिरसा को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि
रांची में भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर अबुआ अधिकार मंच ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने उनके संघर्ष को याद करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ा। उनका जीवन आज भी प्रेरणा का स्रोत है।

रांची, विशेष संवाददाता। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मंगलवार को अबुआ अधिकार मंच की ओर से उन्हें कोकर स्थित डिस्टलरी पुल उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और आदिवासी समाज के अधिकार, स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका संघर्ष आज भी युवाओं व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मंच के अभिषेक शुक्ला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन हमें अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में- बिपिन कुमार यादव, अनमोल पांडेय, सतीश, प्रताप टोप्पो , दिवाकर प्रजापति, गौतम राणा, के अलावा अन्य शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


