बाबा जय गुरुदेव की पुण्यतिथि मनाई

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में बाबा जय गुरुदेव की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। साधकों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मानवता की सेवा और शाकाहार अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

बाबा जय गुरुदेव की पुण्यतिथि मनाई

रांची। हटिया, नगड़ी और रामगढ़ में सोमवार को बाबा जय गुरुदेव की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। साधकों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बाबा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने, मानवता की सेवा करने और स्वस्थ शरीर के लिए शाकाहार अपनाने का आह्वान किया गया। भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुए कार्यक्रम में रूपेश गुप्ता, शिव किशोर शर्मा, सोनाली भट्टाचार्य, अवधेश शर्मा, अशोक शर्मा, दीपक राणा, कुमारी प्रीति समेत साधक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।