Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTribute Meeting Held in Memory of Shibu Soren Jharkhand s Iconic Leader
कल्याणपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

कल्याणपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

संक्षेप:

पिपरवार के कल्याणपुर बाजार मैदान में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक, और शैक्षणिक प्रतिनिधियों ने भाग...

Aug 10, 2025 09:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर बाजार मैदान में रविवार को झारखंड निर्माता, जननायक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के सम्मान में श्रद्धांजलि सह शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरवीएम केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन ने की, जबकि संचालन सचिन पासवान एवं इदरीस अंसारी ने संयुक्त रूप से किया और धन्यवाद ज्ञापन जेसीएमयू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल राम ने दिया। सभा में राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, पंचायत प्रतिनिधि, झारखंड आंदोलनकारी, मजदूर-किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। गुरुजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके निधन को राज्य व देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनके बताए मार्ग, संघर्ष, त्याग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इकबाल हुसैन ने कहा कि गुरुजी झारखंड के निर्माता और जननायक थे, जिनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया। उन्होंने भारत सरकार से गुरुजी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। झामुमो टंडवा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव, महिला नेत्री सरोज देवी और महेश प्रसाद ने गुरुजी के योगदान, विशेषकर पिपरवार क्षेत्र में उनके कार्यों को याद किया। अंत में “शिबू तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे” और “वीर शिबू सोरेन अमर रहे” जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम में जागेश्वर दास, कृष्णा साहू, राजेंद्र उरांव, विजय लाल, महेश प्रसाद, सुरेश करमाली सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।