Ranchi News: डॉ. अखिलेश सिंह को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अखिलेश कुमार सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों ने उनका तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने उनके वैज्ञानिक और प्रशासनिक योगदान को याद किया। सभा में कई शिक्षक और श्रद्धालु शामिल हुए।

Ranchi News: रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के वरिष्ठ प्रोफेसर और पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के पूर्व सचिव दिवंगत डॉ. अखिलेश कुमार सिंह की स्मृति में गुरुवार को मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने उनकी वैज्ञानिक-प्रशासनिक क्षमताओं तथा मंदिर जीर्णोद्धार में अहम योगदान को याद किया। मौके पर डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. आलोक पांडेय, आचार्य सुनील पांडेय सहित कई शिक्षक व श्रद्धालु मौजूद थे।


