Tribute Ceremony Held for Former Jharkhand Commissioner Sanjay Kumar Rao फणीश्वर नाथ रेणु सेवा संघ ने दी श्रद्धांजलि, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTribute Ceremony Held for Former Jharkhand Commissioner Sanjay Kumar Rao

फणीश्वर नाथ रेणु सेवा संघ ने दी श्रद्धांजलि

रांची में फणीश्वर नाथ रेणु सेवा संघ द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व उप वाणिज्य कर आयुक्त संजय कुमार राव को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके मानवता की सेवा और समाज के विकास में योगदान...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 29 Dec 2024 06:27 PM
share Share
Follow Us on
फणीश्वर नाथ रेणु सेवा संघ ने दी श्रद्धांजलि

रांची। फणीश्वर नाथ रेणु सेवा संघ की ओर से रविवार को एचईसी के सेक्टर तीन में केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धांलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में झारखंड के पूर्व उप वाणिज्य कर आयुक्त संजय कुमार राव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जीवन भर उन्होंने मानवता की सेवा की। समाज के लोगों की एकजुटता एवं विकास के लिए उनके किये योगदान व प्रयास को भुलाया नहीं जा सकता है। श्रद्धांजलि सभा में संगठन के सचिव विजय प्रसाद, मुख्य संरक्षक प्रहलाद चंद्र मंडल, महेश प्रसाद, एसएन मंडल, जयप्रकाश, अशोक, विजय किशोर, बमशंकर, अनिल, मुन्ना राय, ओंकार कुमार समेत कई सदस्य एवं समाज के लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।