ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआदिवासी छात्र लालू यादव से मिले

आदिवासी छात्र लालू यादव से मिले

रांची कॉलेज का नाम झारखंड के किसी महापुरुष के नाम पर किए जाने की मांग को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और अन्नपूर्णा देवी से मिला। लाल यादव ने...

आदिवासी छात्र लालू यादव से मिले
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 20 Nov 2017 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची कॉलेज का नाम झारखंड के किसी महापुरुष के नाम पर किए जाने की मांग को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और अन्नपूर्णा देवी से मिला। लाल यादव ने आदिवासी छात्रों की मांग को उचित बताते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंडी संस्कृति को मिटाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर इस कॉलेज का नाम किया जाना चाहिए। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा सरकार अमीरों की सरकार है और यहां भाईचारे को बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि रांची कॉलेज का नाम झारखंड के ही किसी महापुरुष के नाम पर रखा जाना चाहिए। एसीएस की ओर से इस मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान भी चलाया गया। छात्र-छात्राओं से रांची कॉलेज नाम झारखंड के महापुरुष के नाम रखे जाने के संबंध में राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड लिखने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल में एससीएस के रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष संजय महली, रांची कॉलेज छात्र संघ के उपाध्यक्ष आकाश कच्छप, आदित्य कुमार, सूरज टोप्पो, अरविंद गाड़ी, सुनील मुंडा, आदित्य, आशा मिंज, अर्चना समेत अन्य शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें