Ranchi News: छात्र न्यायालय में अपना पक्ष रखें : छात्र संघ

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: रांची में आदिवासी छात्र संघ ने जेपीसी-जेएसएससी नियुक्तियों पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद छात्रों के आंदोलन का विरोध किया। संघ ने कहा कि मुख्यमंत्री का विरोध करना उचित नहीं है। छात्रों को संवैधानिक अधिकारों के हनन की बात है, तो उन्हें हाईकोर्ट में जाना चाहिए। बैठक में आरोप लगाया गया कि आंदोलन भाजपा द्वारा प्रायोजित है।

Ranchi News: छात्र न्यायालय में अपना पक्ष रखें : छात्र संघ

Ranchi News: रांची, संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ ने जेपीएससी-जेएसएससी नियुक्तियों के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद छात्रों के आंदोलन का विरोध किया है। संघ ने कहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री का विरोध करना उचित नहीं है। छात्रों को लगता है कि उनके संवैधानिक अधिकारियों का हनन हो रहा है, तो उन्हें हाईकोर्ट में जाकर अपनी बात रखनी चाहिए। छात्रों के आंदोलन के बाद आदिवासी छात्र संघ ने शनिवार को मोरहाबादी मैदान में बैठक की। बैठक में आरोप लगाया गया कि छात्रों का आंदोलन भाजपा से प्रायोजित है। भाजपा छात्रों को सामने रख राजनीति कर रही है। बैठक में डॉ सुशील कुमार मिंज, शिवराम कच्छप, सुखदेव उरांव, सुशील ओहेमा, सुनील मुंडा, बिरसा किस्कू, अमृत मुंडा, पप्पू एक्का, प्रदीप टोप्पो, बलजीत मुंडा, सुरेश टोप्पो, जतरु उरांव, बादल भोगता, सुजीत भगत, सतीश कुमार भगत व अन्य उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: छात्र न्यायालय में अपना पक्ष रखें : छात्र संघ