ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआदिवासी सरना धर्म समाज ने जगलाल पाहन को पदमुक्त किया

आदिवासी सरना धर्म समाज ने जगलाल पाहन को पदमुक्त किया

आदिवासी सरना धर्म समाज ने शनिवार को बैठक कर पाहन जगलाल को पदमुक्त कर दिया है। चिरौंदी में लायंस क्लब देवी मंदिर मार्ग में संस्था की हुई बैठक में पाहन जगलाल पर एक संस्था, सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी को...

आदिवासी सरना धर्म समाज ने जगलाल पाहन को पदमुक्त किया
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 17 Sep 2017 12:37 AM
ऐप पर पढ़ें

आदिवासी सरना धर्म समाज ने शनिवार को बैठक कर पाहन जगलाल को पदमुक्त कर दिया है। चिरौंदी में लायंस क्लब देवी मंदिर मार्ग में संस्था की हुई बैठक में पाहन जगलाल पर एक संस्था, सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी को सहयोग करने एवं धर्म-समाज की गतिविधि में शामिल नहीं होने का आरोप लगाया है। कहा गया कि सरना समाज में धर्मगुरु, धर्म बहन एवं मुख्य पाहन का कोई पद नहीं होता है। बैठक में सरना धर्म कोड की मांग सरकार से की गयी। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण बिल, धर्मांतरण विधेयक को जनविरोधी करार दिया गया। कमेटी का हुआ गठन बैठक में नए सत्र के लिए कमेटी का गठन किया गया। बहादुर मुंडा को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। सोमा मुंडा उपाध्यक्ष, सुनील होरो सचिव, सुखदेव उरांव कोषाध्यक्ष एवं लक्ष्मीनारायण मुंडा संरक्षक बनाए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्यों संतोष मुंडा, बंगाल मुंडा, चैतू उरांव, नीलमोहन मुंडा, शिवरतन मुंडा, साधु टोप्पो, राजेंद्र मुंडा का चुनाव किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें