लुपुंगटोली में डीलिस्टिंग राजनीति के खिलाफ आक्रोश सभा
रामपुर के लुपुंगटोली में जनजातीय सुरक्षा मंच द्वारा आयोजित आक्रोश सभा में आदिवासी अधिकार मंच के नेताओं ने जनजातियों के धर्म के आधार पर विभाजन और नफरत की राजनीति का विरोध किया। वक्ताओं ने आदिवासियों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

नामकुम, संवाददाता। जनजातीय सुरक्षा मंच के जनजाति सांस्कृतिक समागम के बहिष्कार अभियान के तहत रविवार को रामपुर के लुपुंगटोली में आक्रोश सभा एवं प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी अधिकार मंच, झारखंड के राज्य अध्यक्ष प्रफुल्ल लिंडा और राज्य संयोजक सुखनाथ लोहरा ने कहा कि जनजातीय सुरक्षा मंच जनजाति सांस्कृतिक समागम के नाम पर आदिवासियों को धर्म के आधार पर बांटने और डीलिस्टिंग की नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों का विरोध करना आदिवासी समाज और देशहित दोनों के लिए जरूरी है। वक्ताओं ने सभी आदिवासियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बेंजामिन कुजूर ने की। मौके पर नथानिएल होरो, जुरा पहान, बिरसा होरो, चंपा टोप्पोए, मसीह प्रकाश टोप्पो, अनिल लकड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


