आदिवासी धर्मकोड की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना

Feb 23, 2026 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची से आदिवासी महासभा और आदिवासी लोहरा समाज का प्रतिनिधिमंडल गरीब रथ एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुआ। ये 25 फरवरी को जंतर-मंतर पर आदिवासी धर्मकोड की मांग के लिए प्रदर्शन में शामिल होंगे। नेतृत्व कर रहे अभय भुटकुंवर और अन्य ने कहा कि यह उनका संवैधानिक अधिकार है।

आदिवासी धर्मकोड की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना

रांची, वरीय संवाददाता। आदिवासी महासभा और आदिवासी लोहरा समाज का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गरीब रथ एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुआ। ये प्रतिनिधि 25 फरवरी को जंतर-मंतर पर आदिवासी धर्मकोड की मांग को लेकर आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शन में शामिल होंगे। नेतृत्व कर रहे अभय भुटकुंवर, बलकू उरांव, नारायण उरांव, बुधवा उरांव व अन्य ने कहा कि धर्मकोड आदिवासियों का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन राजनीतिक दलों ने सदैव उन्हें छला है। इस आंदोलन में झारखंड सहित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे कई राज्यों के प्रतिनिधि भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।