शहीद के परिजनों को आदिवासी विकास समिति देगी सहयोग राशि
रांची। झारखंड आदिवासी विकास समिति के द्वारा मंगलवार को सिद्धू-कान्हू पार्क में हूल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित की...
झारखंड आदिवासी विकास समिति के द्वारा मंगलवार को सिदो-कान्हू पार्क में हूल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रभाकर नाग ने घोषणा की कि शहीद के वंशज स्व रामेश्वर मुर्मू के गांव में जाकर उनके परिजनों को समिति की ओर 31 हजार की सहयोग राशि दी जाएगी। साथ उनके दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च समिति उठाएगी। बताया, समिति का एक फैक्ट फाइडिंग टीम भोगनाडीह जाकर सिदो-कान्हू के छठी पीढ़ी के वंशज मंडल मुर्मू से मुलाकात स्व. रामेश्वर मुर्मू हत्याकांड की जांच कर एक रिपोर्ट केंद्रीयय कार्यकारिणी समिति को सौंपेगी। जिस पर समिति आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगी। मौके पर क्रिस्टो कुजूर, प्रवीण कच्छप, पतरस तिर्की, इग्नासियुस टेटे, दशरथ पहान, कुमुदिनी केरकेट्टा, अनिता गाड़ी, अर्पणा बाड़ा सहित अन्य मौजूद थे।
हूल के शहीदों का विद्रोह आज के समय में भी प्रासंगिक : प्रेमशाही
आदिवासी जनपरिषद ने भी सिदो कान्हू पार्क में हूल दिवस मनाया। परिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि जिस प्रकार सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानों ने अंग्रेजी हुकुमत, साहूकारों, जमींनदारों, जमाखोरों के खिलाफ विद्रोह किया था। उसी तरह आज के समय में भी यह प्रासंगिक बनी हुई है। कहा कि जिस प्रकार अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ करो या मरो, अंग्रेजों मेरा माटी छोड़ों का नारा दिया था। उसी प्रकार झारखंड के जन हित के लिए एक और हुल की आवश्यकता है। परिषद ने नौजवानों से नौकरी के सवाल पर करो या मरो की तर्ज पर जनआंदोलन तेज करने की बात कही। इसी क्रम में सरकार से सिद्धू-कान्हू के नाम पर ऐतिहासिक म्यूजियम बनाने और दिल्ली में 300 फीट प्रतिमा बनाने की मांग की। मौके पर अभय भुटकुंवर, शांति संवैया, रंजीत लकड़ा, सिंकदर मुंडा, शत्रुद्धन बेदिया, सोमेदेव करमाली, सेलिना लकड़ा सहित अन्य शामिल थे।
विधायक बंधु तिर्की ने माल्यार्पण किया
हूल दिवस पर मांडर विधायक बंधु तिर्की ने मंगलवार को सिद्धू-कान्हू पार्क में जाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान युवाओं को उन्होंने शहीदों की तर्ज पर अपने हक अधिकार के लिए सामने आने व सजग बनने की सलाह दी।